विट्ठल मार्केट व्यापारी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

विट्ठल मार्केट 40 दुकान व्यापारी कल्याण समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय उपाध्याय ‘मुन्ना भैया’ सहित नई कार्यकारिणी का आत्मीय स्वागत किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता तथा पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित लगभग 46 वर्षों पुराना विट्ठल मार्केट 40 दुकान व्यापारियों की मेहनत, एकजुटता और पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। नई कार्यकारिणी के सामने व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के साथ ही बाजार के विकास, बेहतर व्यवस्थाओं और व्यापारी एकता को और मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सभी व्यापारियों को साथ लेकर बाजार के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, बाजार में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना नई कार्यकारिणी की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। आपसी समन्वय और एकजुटता के माध्यम से विट्ठल मार्केट को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाया जा सकता है।
समिति की नवीन कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष अजय उपाध्याय ‘मुन्ना भैया’, उपाध्यक्ष मोहम्मद अमीन, सचिव मोहन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोलचंद देवनानी, उपकोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव मोहम्मद आबिद खान, संरक्षक सदस्य मोहन सिंह नेगी सहित सदस्य महेंद्र भार्गव, इंदरजीत कपूर, मोहन गुरनानी एवं सागर देवनाथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बाजार के विकास, व्यापारी हितों के संरक्षण और समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।





