सेन महाराज चैक पर 157वां साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के जिला महामंत्री दीपक सराठे ने बताया कि सेज समाज द्वारा प्रत्येक मंगलवार को सेन महाराज चैक पर साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन एवं हनुमान चालीसा पाठ किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में सेज समाज के लोग एकत्रित होते है। उन्होंने कहा कि आज विजयादशमी का भी पावन पर्व है। इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र श्रीवास, मध्यप्रदेश सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के जिला महामंत्री दीपक सराठे, श्रृंगार दर्शन समिति संयोजक मन्नुलाल श्रीवास, सह संयोजक दिलीप आसोलकर, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश सेन, जिला प्रचार सचिव संतोष सेन, जिला उपाध्यक्ष मोहन मालवीय, प्रदेश पदाधिकारी जगदीश सेन, केशव सेन, नत्थूलाल सेन सहित अधिक संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।





