सेन महाराज चौक पर 158वां साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के जिला महामंत्री दीपक सराठे ने बताया कि सेन समाज द्वारा प्रत्येक मंगलवार को सेन महाराज चौक पर साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा है। इसी क्रम में आज 158वां श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम एवं हनुमान चालीसा पाठ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हीरालाल श्रीवास, युवा कवि कमलेश वर्मा नूर, मन्नुलाल श्रीवास, जिला महामंत्री दीपक सराठे, सह संयोजक दिलीप आसोलकर, युवा जिला अध्यक्ष कमलेश सेन, जिला प्रचार सचिव संतोष सेन, जिला प्रवक्ता प्रकाश सराठे, जिला उपाध्यक्ष मोहन मालवीय, मदनलाल सराठे, सीताराम सेन सहित अधिक संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे





