MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश, आंधी और ठंड का ट्रिपल अटैक, चक्रवाती सिस्टम से अलर्ट

भोपाल
 मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने के बाद भी प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बीते एक सप्ताह से हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. शुक्रवार के लिए भी इंदौर संभाग के खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर और खरगोन जिले में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। 

रीवा संभाग में सबसे ज्यादा गिरा न्यूनतम तापमान
मध्य प्रदेश में तापमान का उतार-चढ़ाव भले ही जारी है. लेकिन अब प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगाज हो गया है. सुबह और शाम के साथ रात में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है. हालांकि प्रदेश के अलग-अलग संभागों में तापमान की स्थिति अलग-अलग बनी हुई है. नर्मदापुरम, ग्वालियर और जबलपुर संभागों के दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक ऊपर रहा. जबकि प्रदेश के अधिकांश अन्य जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है. बीते 24 घंटे की बात करे तो ठंड में सबसे अधिक बदलाव पचमढ़ी में दर्ज किया गया. यहां रात का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे लुढ़क कर 13.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

देवास के उदय नगर में 15 मिमी बारिश
प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं. धार, बड़वानी, इंदौर और देवास में हल्की बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति बनी रही. मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार देवास जिले के उदय नगर में सबसे अधिक 15 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि बागली में 6 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं धार में 4.2 मिलीमीटर और इंदौर में 1.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई. इसके अलावा सेंधवा में भी 1.1 मिलीमीटर, जबकि पीथमपुर और पाटी में 1-1 मिलीमीटर बारिश हुई। 

इसके चलते दो दिनों तक यह और ज्यादा तीव्र हो जाएगा और उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की तरफ बढ़ेगा। इसकी वजह से 27 और 28 अक्टूबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी यानी कि मूसलाधार बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 29 अक्टूबर को ओडिशा में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 27 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 23-25 अक्टूबर के बीच केरल और माहे में बहुत भारी बरसात होगी। आज 23 अक्टूबर को दक्षिणी तमिलनाडु में भी अत्यधिक बरसात का अलर्ट है।

वहीं, दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहां भी कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होगी। 23-25 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 23-27 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, 23-26 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, 23-24 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 27-29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में काफी ज्यादा बारिश होगी। 26-29 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 28-29 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, 27-29 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप और तेलंगाना, 25-29 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाअक, 23-24 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 23-26 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, 23-29 अक्टूबर के दौरान रायलसीमा में कहीं कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होगी। 23-24 अक्टूबर के दौरान कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है।

पुडुचेरी में भारी बारिश जारी, स्कूलों में छुट्टी घोषित
पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में रातभर भारी बारिश हुई और शुक्रवार को कई निचले इलाकों में जलभराव की खबरें मिलीं। बारिश को देखते हुए शिक्षा मंत्री ए. नमशिवायम ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में 9.6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कराईकल क्षेत्र में चार सेंटीमीटर बारिश हुई।

बंगाल की खाड़ी में हलचल, बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती और उससे लगे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटों में और मजबूत होकर दवाब में बदलने की संभावना जताई गई है. आगे चलकर इसके और तीव्र होने की आशंका भी है. इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से तटीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है. कुछ संभागों में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश की संभावना भी है. अगर बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट आएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button