अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पथ रहेगा नो-व्हीकल जोन:पार्किंग और ट्रैफिक में बड़े बदलाव,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल के अटल पथ पर शुक्रवार सुबह योगाभ्यास का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुगमता के लिहाज से ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं।

शुक्रवार सुबह 6 बजे से अटल पथ और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। यातायात पुलिस के अनुसार कार्यक्रम स्थल के आसपास रोशनपुरा चौराहा, अपैक्स बैंक तिराहा और माता मंदिर मार्ग जैसे मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना थी। इन स्थानों पर लोक परिवहन साधनों और भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल चौराहा, जवाहर चौक और भारत माता चौक होते हुए यात्रा करें। इसके अलावा अपैक्स बैंक से लिंक रोड नंबर-1, तरुण पुष्कर, दो नंबर स्टॉप और माता मंदिर मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है।

पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

  • वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन : प्लेटिनम प्लाजा चौराहा पर ड्रॉप होंगे, सेकेंड स्टॉप मार्ग के एक तरफ पार्क किए जाएंगे।
  • बसें : केला देवी मंदिर के बांई तरफ पार्क होंगी।
  • चार पहिया वाहन : केला देवी मंदिर के दाईं तरफ पार्क की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button